अलीगढ़, जुलाई 17 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। दस्तक अभियान में अलीगढ़ ने वह कर दिखाया, जो प्रदेश के बड़े-बड़े जिले नहीं कर सके। अभियान की शुरुआत में 1 से 10 प्रतिशत डेटा अपलोडिंग के साथ पिछड़ रहा जनपद महज तीन दिन में ऐसी रफ्तार से आगे बढ़ा कि 'ई-कवच' पोर्टल पर 51 प्रतिशत ऑनलाइन फीडिंग के साथ पूरे उत्तर प्रदेश में पहले पायदान पर पहुंच गया। इस उपलब्धि के पीछे मलेरिया विभाग की रणनीति से कहीं अधिक आशा कार्यकतार्ओं की अथक मेहनत रही, जिन्होंने घर-घर पहुंचकर सर्वे किया और मौके पर ही मोबाइल से रियल-टाइम डेटा अपलोड किया। संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए 11 जुलाई से चल रहे दस्तक अभियान में अलीगढ़ ने डिजिटल रिपोर्टिंग का नया रिकॉर्ड कायम किया है। 'ई-कवच' पोर्टल पर रियल-टाइम डेटा अपलोडिंग में जिला 51 प्रतिशत उपलब्धि के साथ प्रदेश के सभी 75 जिलों में पह...