बरेली, अप्रैल 9 -- बरेली। आशा कार्यकत्रियों ने बुधवार को सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि कई सीएचसी पर भुगतान के नाम पर वसूली हो रही है। किसी भी सीएचसी पर आशाओं के भुगतान का ब्योरा नोटिस बोर्ड पर चस्पा नहीं किया गया है। इतना ही नहीं, कई माह का भुगतान ही नहीं हुआ है जिससे आशा कार्यकत्रियां काफी परेशान हैं। कहा कि राज्य बजट से उनका भुगतान नहीं हो रहा है, इस बारे में पूछने पर उनको डराया-धमकाया जा रहा है। आशा कार्यकत्रियों ने चेतावनी दी कि उनको भुगतान नहीं हुआ और अवैध वसूली नहीं बंद हुई तो 10 अप्रैल को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगी। सीएमओ ने आश्वासन दिया कि सभी का शीघ्र भुगतान हो जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...