सिद्धार्थ, फरवरी 23 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। शासन के निर्देश पर श्रावस्ती जनपद के स्वास्थ्य अधिकारियों ने जनपद में डेरा जमाया है। यह सभी अधिकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचकर मरीजों-तीमारदारों को मिलने वाली हकीकत देख रहे हैं। कागजों में बेहतर चल कई स्वास्थ्य केंद्र मौके पर खस्ताहाल मिले हैं। इसकी रिपोर्टिंग को लेकर ब्लॉक स्तरीय अधिकारी खासा परेशान हैं। अधीक्षक व प्रभारी चिकित्साधिकारियों की रिपोर्टिंग को लेकर बेचैनी बढ़ी है। उन्हें डर है कि सही रिपोर्टिंग होने पर कार्रवाई न हो जाए। ऐसे में ब्लॉक स्तरीय अधिकारी टीम को होटलों में ठहराकर आवभगत में जुटे हैं। चर्चा है कि तीन दिवसीय भ्रमण पर आई टीम को ब्लॉकों के जिम्मेदार मनमाफिक केंद्रों का निरीक्षण करा रहे हैं। ऐसे में सही सूचना शासन तक पहुंच पाना संभव दिखाई नहीं दे रहा है। जांच के दौ...