मुजफ्फरपुर, अप्रैल 28 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीएड प्रवेश परीक्षा के आवेदन में अभ्यर्थियों को वैवाहिक स्थिति भी बतानी होगी। इसका जिक्र प्रॉस्पेक्टस में किया गया है।दो वर्षीय बीएड प्रवेश परीक्षा में सामान्य छात्रों को पास करने के लिए 42 अंक चाहिए। अन्य श्रेणी के छात्रों के लिए 36 अंक तय किये गये हैं। प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन पोर्टल पर शुरू हो गए हैं। आवेदन करने के लिए स्नातक में 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य है। आवेदन में अभ्यर्थी को बताना होगा कि वह बिहार का निवासी है या नहीं। बिहार का निवासी होने पर आवासीय प्रमाणपत्र देना होगा। बिहार के निवासी नहीं हैं तो आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा। यह भी पढ़ें- आवेदन में बताना होगा शादीशुदा हैं या कुंवारे आवेदन फार्म भरने के समय छात्र को एक घोषणा भी करनी होगी कि जो जानकारी उसने दी है वह सारी सही है...