आवेदन पत्र में सुंदर लिखावट देख डीएम हुए खुश, किया सम्मानित
कानपुर, अप्रैल 8 -- कानपुर। अच्छी लिखावट केवल अच्छे अंक ही नहीं दिलाती, कभी-कभी समस्या के समाधान का कारण भी बन जाती है। जनतादर्शन में ऐसा ही एक दिलचस्प दृश्य सामने आया, जब एक आवेदन पत्र की मोतियों सी लिखावट ने जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। कागज पर उकेरे गए अक्षर इतने सधे, संतुलित और सुंदर थे कि जिलाधिकारी भी क्षण भर के लिए उसे ध्यान से देखने लगे। पहली नजर में कई लोगों को लगा कि आवेदन कंप्यूटर से टाइप कर प्रिंट किया गया है, लेकिन पास जाकर देखने पर पता चला कि यह कलम से लिखा गया है। जिलाधिकारी ने आवेदन देने आए नर्वल क्षेत्र के रामसजीवन से पूछा कि यह आवेदन किसने लिखा है। रामसजीवन ने बताया कि यह उनकी पोती शिवानी ने लिखा है। यह सुनते ही जिलाधिकारी ने छात्रा की लिखावट की सराहना करते हुए कहा कि इतनी सुंदर और संतुलित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.