पीलीभीत, फरवरी 13 -- पीलीभीत। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सुरेश कुमार मौर्य ने बताया कि वित्तीय वर्ष/शैक्षिक सत्र 2025-26 में दशमोत्तर छात्र/छात्रों योजनान्तर्गत उच्च कक्षाओं में अध्ययनरत उप्र के मूल निवासी छात्र/छात्राओं को छात्रवृत्ति (शैक्षणिक भत्ता एवं शुल्क प्रतिपूर्ति) भुगतान के लिए समय-सारिणी निर्गत की गयी थी, जोकि आपको पूर्व में भेजी जा चुकी है, जिसके अनुसार छात्र-छात्रा द्वारा त्रुटियों को ठीक करने की अन्तिम तिथि 13 फरवरी निर्धारित की गई है। छात्रों द्वारा सही आवेदन पत्र की हार्डकापी पुनः जमा करने की अन्तिम तिथि 18 फरवरी तक एवं संस्था द्वारा छात्रों से प्राप्त आनलाइन आवेदन पत्रों को पुन अग्रसारित करने की तिथि 18 फरवरी निर्धारित की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.