पूर्णिया, अप्रैल 19 -- रूपौली, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विजय मोहनपुर पंचायत स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय विजय मोहनपुर में नवमी,दशमी और बारहवीं कक्षा में छात्रों का एडमिशन के नाम पर शुल्क लेने के बाद शुल्क रसीद नहीं देने का मामला तूल पकड़ने लगा है। मामले के बाबत पंचायत के सरपंच गौतम कुमार ने लिखित आवेदन जिला के वरीय पदाधिकारी को देते हुए जांच की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...