गुड़गांव, मई 9 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। उद्यम मित्र पोर्टल पर आवेदन के बाद जिले के 80 प्रतिशत युवा स्वरोजगार से वंचित हो गए हैं। पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए 136 युवाओं ने पोर्टल पर आवेदन किए थे। इसमें 19 में से नौ बैंकों ने 45 आवेदन स्वीकृत कर 36 युवाओं को योजना से जोड़ा है। जिसमें पारंपरिक हस्तशिल्प व कारीगरी से युवाओं को स्वरोजगार से जुड़ सके। लेकिन बैंकों ने सत्यापन के दौरान दस्तावेजों में कमी के कारण 91 आवेदन रद्द कर दिए है। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में वह लोग आवेदन कर सकते हैं, जो पारंपरिक रूप से हस्तशिल्प या कारीगरी के काम से जुड़े होते है। इसमें टोकरी, चटाई, झाड़ू बनाने वाले, अस्त्रकार, पत्थर तोड़ने वाले, मूर्तिकार, सुनार, नाई, मालाकार, पत्थर तराशने वाले, धोबी, दर्जी, गुड़िया-खिलौना निर्माता, मछली पकड़ने का जाल बनाने वाले, मो...