सराईकेला, सितम्बर 9 -- .सरायकेला। जिले में ग्रामीण चौकीदार बहाली प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं होने से कई अभ्यर्थियों का भविष्य दांव पर लग गया है। 2024 में 357 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर आवेदन आमंत्रित किए गए थे। आवेदन जमा हुए लंबा समय बीत चुका है। लेकिन नियुक्ति की प्रक्रिया अब तक शुरू नहीं हो सकी है। इससे युवाओं में आक्रोश और निराशा है। जानकारी के अनुसार, इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई, 2024 निर्धारित की गई थी। पूरी भर्ती प्रक्रिया को 30 अगस्त, 2024 तक ही संपन्न कर लिया जाना था। लेकिन तय समय-सीमा बीतने के दो साल बाद भी मामला ठंडे बस्ते में है। यह भी पढ़ें- Saraikela News: आवेदन के दो साल बाद भी शुरू नहीं हुई चौकीदार बहाली, डीसी दफ्तर पहुंचे युवा बताया जा रहा है कि 357 पदों के लिए हजारों बेरोजगार युवाओ...