मधेपुरा, अप्रैल 2 -- सिंहेश्वर। निज संवाददाता । थाना क्षेत्र अंतर्गत शांतिवन गली में आवेदन को उठाने के लिए मारपीट की घटना करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस पीड़ित शांतिवन गली वार्ड संख्या आठ निवासी बबलू कुमार ने बताया कि उसकी मां पार्वती देवी घर से निकलकर कुछ सामान लाने किराना दुकान जा रही थी।इसी बीच विपिन राम, पप्पू राम, सचिन राम, गौरी देवी, कुमुद देवी सहित अन्य ने रोककर गाली- गलौज दे रहे थे कि आवेदन को उठा ले। इसी बीच हल्ला सुनकर जब वह गया तो उसके साथ मारपीट कर सर फोड़ दिया गया। वहीं थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...