मुरादाबाद, अप्रैल 23 -- साल 2024 के नवंबर माह से वृद्धावस्था पेंशन के लिए आवेदन करने वालों के लिए राहत भरी खबर है। नए सिरे से उम्र के प्रमाण पत्र की शर्त को लेकर उलझे आवेदकों के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने समाज कल्याण विभाग के निदेशक को पत्र भेजा है। जनपद में वृद्धावस्था पेंशन के 13 हजार से अधिक नए आवेदक उम्र के प्रमाण पत्र के पेच में फंसे हुए हैं। शासन ने ऐसे आवेदकों से उम्र प्रमाणित करने के लिए आधार की जगह दूसरे प्रमाण पत्रों की डिटेल मांगी है। इस योजना का लाभ लेने के लिए उम्र प्रमाणित करने के लिए आधार को पर्याप्त नहीं माना है। यह भी पढ़ें- 20000 से अधिक बुजुर्गों को पेंशन की राह हुई आसान ग्रामीण क्षेत्र के आवेदकों ने कुटुंब रजिस्टर की नकल के आधार पर आवेदन किया है। शहरी क्षेत्र में कुटुंब रजिस्टर नहीं बनने की वजह से यहां के आवेदक परेशान ...