दरभंगा, जून 7 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। समाहरणालय सभागार में डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में बहादुरपुर, हायाघाट एवं दरभंगा सदर अंचलों के राजस्व कार्यों की समीक्षा हुई। डीएम ने राजस्व महाअभियान के अंतर्गत प्राप्त सभी आवेदनों को यथाशीघ्र पोर्टल पर अपलोड करने और प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। समीक्षा के क्रम में परिमार्जन प्लस, भूमि मापी, दाखिल-खारिज, जमाबंदी सुधार तथा राजस्व महाअभियान के तहत प्राप्त आवेदनों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा हुई। डीएम ने लंबित मामलों को लेकर सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सभी राजस्व कर्मचारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि जिन आवेदनों में आवश्यक दस्तावेजों की कमी है, उन मामलों में आवेदकों से आवश...