सहरसा, जून 18 -- सिमरीबख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। बिहार सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने तथा उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में आयोजित दो दिवसीय सहयोग सह जनकल्याण शिविर के दूसरे दिन गुरुवार को भी भारी भीड़ उमड़ी। विभिन्न पंचायतों से पहुंचे सैकड़ों लोगों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। शिविर में राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, आपूर्ति, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन, मनरेगा, विद्युत एवं ग्रामीण विकास विभाग सहित कई विभागों के काउंटर लगाए गए थे। अधिकारियों एवं कर्मियों ने लोगों की समस्याएं सुनकर कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया। यह भी पढ़ें- जन सहयोग शिविर: 405 आवेदन प्राप्त, 260 मामलों का निष्पादन शिविर में कुल 190 आवेदन प्राप्त...