कटिहार, जून 25 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि महाअभियान में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की समीक्षा प्रमंडलवार की जाएगी l इसके लिए मुख्यालय स्तर से प्रमंडलवार तिथि का निर्धारण किया गया है l एक तिथि को तीन प्रमंडल की समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्बन्धित जिलों के अपर समाहर्ता से की जाएगी l राजस्व व भूमि सुधार विभाग ने इससे सम्बन्धित पत्र सभी जिलाधिकारी व अपर समाहर्ता को लिखा है l भागलपुर, मगध और मुंगेर प्रमंडल की समीक्षा प्रत्येक बुधवार, दरभंगा, कोसी और पटना प्रमंडल की समीक्षा गुरुवार तथा पूर्णिया, सारण और तिरहुत प्रमंडल की समीक्षा प्रत्येक शुक्रवार को की जाएगी l वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दाखिल खारिज, परिमार्जन प्लस और ई मापी के लिए मिले आवेदन की कार्य प्रगति की समीक्षा की जाएगी l सभी अपर समाहर्ता को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ...