रुडकी, अप्रैल 21 -- रुड़की, संवाददाता। भारत विकास परिषद मुख्य शाखा की ओर से निशुल्क कृत्रिम अंग सेवा प्रकल्प का शुभारंभ गोशाला में गोसेवा एवं गो-पूजन के साथ किया गया। संयोजक सचिन गुप्ता ने बताया कि कृत्रिम अंग के लिए प्राप्त आवेदन के आधार पर पात्र लाभार्थियों का चयन किया जाएगा और आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर उन्हें कृत्रिम अंग उपलब्ध कराए जाएंगे। पूजा गुप्ता ने बताया कि इच्छुक एवं पात्र लाभार्थी निम्न दस्तावेज व्हाट्सएप के माध्यम से भेज सकते हैं। परिषद के वरिष्ठ सदस्य सत्येंद्र गुप्ता ने बताया कि भारत विकास परिषद पूर्व से ही विभिन्न जनसेवा कार्यों में सक्रिय रही है और यह प्रकल्प भी उसी सेवा परंपरा का विस्तार है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.