बेगुसराय, अगस्त 12 -- खोदावंदपुर, निज संवाददाता। विगत आठ महीने से मानदेय नहीं मिलने से नाराज प्रधानमंत्री आवास योजना सहायक तीन दिनों के सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं। इन आवास सहायकों ने 12 अगस्त से 14 अगस्त तक की सामूहिक छुट्टी ले लिया है। आवास सहायकों के सामूहिक अवकाश पर चले जाने से विभागीय काम काज पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। खोदावंदपुर में पदस्थापित कुल 5 आवास सहायकों के सामूहिक अवकाश पर चले जाने की जानकारी बीडीओ मिथिलेश बिहारी वर्मा ने दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...