कन्नौज, मार्च 30 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के आवास विकास क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही सीवर समस्या के समाधान के लिए नगर पालिका ने आखिरकार पहल करते हुए सुधार कार्य प्रारम्भ कर दिया है। इस कार्य के शुरू होने से क्षेत्र के निवासियों में काफी उम्मीद जगी है, कि अब उन्हें गंदगी और जलभराव की परेशानी से जल्द राहत मिलेगी। नगर पालिका द्वारा जानकारी दी गई कि हाईवे निर्माण के दौरान जो सीवर लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी, उसे पहले ही दोबारा व्यवस्थित कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त, जिन स्थानों पर सीवर के चैंबर चोक हो गए हैं, वहां विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा, ताकि जल निकासी सुचारू रूप से हो सके। साथ ही, सीवर कुओं पर नए चैंबरों का निर्माण भी कराया जाएगा, जिससे भविष्य में इस प्रकार की समस्याओं की पुनरावृत्ति न हो। नगर पालिका का दावा है कि यह पूरा कार्य ...