इटावा औरैया, मई 16 -- इटावा। शहर में भीषण गर्मी के इस दौर में बिजली की आवाजाही से लोग परेशान हैं। ना तो दोपहर में बिजली रहती है और ना रात में बिजली सोने देती है। विभागीय अधिकारियों से शिकायत करें तो एक ही जबाव मिलता है कि ओवर लोडिंग के कारण फाल्ट होने से बिजली गई है। शुक्रवार की पूरी रात शहर के मोहल्ला आवास विकास की बिजली नहीं आई। इसके कारण लोग सो नही सके और इनवर्टर भी जबाव दे गए। गर्मी के दिनों में अक्सर बिजली के नखरे के कारण लोग परेशान रहते हैं। कई बार मोहल्ले के लोगों ने बिजली विभाग को फोन किया तो जबाव मिला की फाल्ट है अभी मरम्मत के बाद सप्लाई चालू हो जाएगी। यह भी पढ़ें- बार-बार बिजली के ट्रिप होने से परेशान रहे शहर से गांव के लोग शहर से लगे हुए गांव विक्रम पुर, राजा का बाग, चौगान, बाबा का नगला और हरचंदपुर में बिजली ना मिलने से लोग परे...