मेरठ, मई 4 -- सेंट्रल मार्केट प्रकरण में आवास विकास अफसरों पर कार्रवाई की तैयारी हो रही है। इस मामले में पुलिस अभी तक 35 अफसरों और कर्मचारियों को नोटिस दे चुकी है। सभी को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया जा रहा है। साथ ही इस मामले में फाइलें भी मांगी गई हैं। दर्ज मुकदमों में पुलिस जल्द से जल्द जांच पूरी कर चार्जशीट कोर्ट में दाखिल करेगी। सेंट्रल मार्केट प्रकरण में आवास विकास के अधिशासी अभियंता आफताब अहमद की ओर से नौचंदी थाने में 16 अक्तूबर 2025 को 45 अफसरों (वर्तमान अफसर और रिटायर्ड अफसर-कर्मचारियों) और 17 अक्तूबर 2025 को अफसर-कर्मचारियों पर दो मुकदमे दर्ज कराए गए। दोनों मुकदमों में हवाला दिया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार यह मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। अफसरों पर आरोप था कि उन्होंने जानबूझकर निर्देशों का उल्लंघन किया और कुछ लोगों की संपत्...