मेरठ, जून 7 -- मेरठ। आवास विकास परिषद दफ्तर परिसर में शनिवार को संपत्ति मेले का आयोजन किया गया। एकमुश्त समाधान योजना 2026 के तहत आवंटियों की हेल्पडेस्क पर भीड़ उमड़ी। इसमें विभिन्न आवंटी एवं अन्य लोग अपनी समस्याओं बताईं, जिनका समाधान कराया। शनिवार को उप आवास आयुक्त मेरठ जोन अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपत्ति प्रबंध कार्यालय परिसर में संपत्ति मेले लगा। जिसमें संपत्ति अधिकारी सुनील शर्मा, दीपांशु बंसल, कनिष्ठ सहायक प्रदीप कुमार ने आवंटियों की समस्याओं को सुना।

जागृति विहार विस्तार योजना एकमुश्त समाधान योजना के तहत 20 आंवटियों ने जानकारी ली। अब तक 85 डिफाल्टर अपना पंजीकरण करा चुके है। इनमें तीन आवेदन हापुड़ के रहे। 47 पंजीकरण को जांच के बाद स्वीकृत कर दिया। जागृति विहार विस्तार योजना में पहले आओ पहले पाओ के तहत दो आवंटियों को फ्लैट के...