आगरा, अप्रैल 9 -- शहर की पॉश कोलोनी आवास विकास के बाशिंदों को जर्जर सड़क, क्षतिग्रस्त पुलियों व टूटी नालियों से निजात मिलने जा रही है। एक सड़क सीसी व तीन सड़कों पर इंटरलॉकिंग ईंट बिछाई जाएंगी। कालोनी के बाशिंदों को जर्जर सड़क व क्षतिग्रस्त पुलियों की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। कार्यदायी संस्था ने रेलवे लाइन के निकट सड़क निर्माण का कार्य शुरू भी कर दिया है। गुरूवार को अवर अभियंता राज विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि आवास विकास विभाग के द्वारा चार सड़कों के निर्माण की टेंडरिंग प्रक्रिया पूरी करने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। विभाग के द्वारा बीएवी इंटर कालेज के सामने 15 मीटर के मुख्य मार्ग का सीसी निर्माण किया जाएगा। ब्लाक के बराबर, मुख्य मार्ग से ब्लॉक की ओर जाने वाली 12 मीटर की सड़क व रेलवे लाइन के सहारे सड़क इंटरल...