कन्नौज, दिसम्बर 12 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर की आवास विकास कॉलोनी में बरसों से चली आ रही सीवर समस्या से आखिरकार निवासियों को राहत मिली है। जीटी रोड हाईवे चौड़ीकरण के दौरान क्षतिग्रस्त होकर बंद पड़ी सीवर लाइन को नगरपालिका ने नई पाइपलाइन डालकर शुरू करा दिया है। इससे कॉलोनीवासियों की लंबी संघर्षपूर्ण लड़ाई का सुखद अंत हुआ है। वार्ड नंबर 25 कृष्णा नगर के सभासद रमाकांत त्रिपाठी पप्पी ने बताया कि हाईवे चौड़ीकरण के समय सीवर लाइन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। उस वक्त किसी ने ध्यान नहीं दिया। जिसके परिणामस्वरूप कुछ दिनों बाद पूरी कॉलोनी में सीवर जाम हो गया। जगह-जगह लाइनें चोक हो गईं और गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा। इससे दुर्गंध व गंदगी फैल गई, जिसने लोगों का जीना मुहाल कर दिया था। निवासियों ने लगातार शिकायतें कीं और संघर्ष किया, लेकिन समस्या जस ...