रुद्रपुर, मई 15 -- रुद्रपुर, संवाददाता। मेयर विकास शर्मा ने शुक्रवार को आवास विकास के वार्ड नंबर-39 स्थित महादेव पार्क के सौंदर्यीकरण और मंदिर में गुंबद निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। लगभग 16 लाख रुपये की लागत से होने वाले इन कार्यों से क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है। मेयर ने कहा कि नगर निगम शहर के प्रत्येक वार्ड में जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्य कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि महादेव पार्क लंबे समय से उपेक्षित था और क्षेत्र के लोग लगातार इसके विकास की मांग कर रहे थे। अब पार्क को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा, जिससे यह स्थानीय नागरिकों के लिए बेहतर सार्वजनिक स्थल बन सकेगा। उन्होंने बताया कि पार्क में नई बाउंड्रीवाल, आकर्षक ग्रील, टहलने के लिए वॉकिंग ट्रैक तथा बैठने के लिए बेंच लगाई जाएंगी। साथ ही मं...