कन्नौज, मई 17 -- छिबरामऊ। आवास विकास परिषद कानपुर की ओर से नगर के आवास विकास कालोनी अटलनगर स्थित पार्क के सुंदरीकरण का कार्य शुरू करा दिया गया है। आवास विकास कल्याण समिति के अध्यक्ष अजय कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि अटल पार्क सेक्टर एक स्थित पार्क में जेसीबी मशीन से निहास की खुदाई की कार्य शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि आवास विकास कालोनी के पांच पार्कों में सेक्टर एक में दो, सेक्टर दो में दो और सेक्टर तीन में एक पार्क का सुंदरीकरण कराया जाएगा। इस दौरान संतोष पांडेय, विजय शुक्ला, संतोष शुक्ला, अनुज दुबे, नवीन चौहान, अमित अग्निहोत्री, राजीव दुबे, राजीव चतुर्वेदी, विनोद चतुर्वेद आदि लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- हरियाली गायब मिलने पर कंपनी के प्रचार बोर्ड हटाए

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...