मथुरा, फरवरी 28 -- छटीकरा स्थित चारधाम मंदिर के निकट एक रिक्त भूमि को लेकर उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं। आरोप है कि कोर्ट में विचाराधीन करोड़ों की विवादित भूमि पर परिषद के अधिकारियों ने नियमों को दरकिनार कर मेला लगाने की अनुमति दे दी। बताया है इस भूमि पर दो माह के लिए मेला लगाने की अनुमति दी गई, इसके लिए अनुमति धारक से करीब 15.55 रुपये की राशि जमा कराई है। इसका अनुमति पत्र 13 फरवरी को जारी किया है। इसके बाद ठेकेदार कर्मचारियों के साथ भूमि पर बांस-बल्ली लगाकर तैयारी करने पहुंच गया। भूमि पर गतिविधि शुरू होते ही स्थानीय लोग विरोध में आ गए। स्थानीय हेमंत ने आरोप लगाया कि जिस भूमि का मामला न्यायालय में लंबित है, उस पर मेला लगाने की अनुमति देना नियम विरुद्ध है। उन्होंने आरोप लगाया कि सिटी मजिस्ट्रेट से कोई अनुमत...