आवास विकास की जमीन पर पास हो गया बहुमंजिला इमारत का नक्शा, सवालों के घेरे में ADA के अफसर
नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- सत्येन्द्र कुलश्रेष्ठ, अलीगढ़। सरकारी जमीनों की सुरक्षा और विकास प्राधिकरणों की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। अलीगढ़ में आवास विकास परिषद की जमीन पर बहुमंजिला भवन का नक्शा अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) से पास होने का मामला सामने आया है। जिस जमीन को साल 1972 में लोधी विहार योजना-9 के लिए अधिग्रहीत किया गया था, उसी पर नक्शा स्वीकृत किए जाने को लेकर अब विभागीय स्तर पर हलचल तेज हो गई है। अब आवास विकास परिषद ने एडीए को पत्र लिखकर स्वीकृत नक्शे को तत्काल निरस्त करने और संबंधित मामले में विधिक कार्रवाई करने की मांग की है। आरोप है कि नक्शा स्वीकृत करने से पहले एडीए के किसी अधिकारी ने मौके पर जाकर भूमि का निरीक्षण तक नहीं किया। आवास विकास परिषद के अधिशासी अभियंता नवजोत सिंह वर्मा के अनुसार अलीगढ़ में परिष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.