आवास विकास कालोनी में मेडीकल कचरा डालने का मामला
आगरा, मई 18 -- शहर की आवास विकास कालोनी क्षेत्र के समीप एक अस्पताल का मेडीकल कचरा भरी पॉलीथिन नाली में डालने की शिकायत स्वास्थ्य विभाग और नगर पालिका से गई है। कालोनी के लोगों ने मेडीकल कचरे पड़ा होने की फोटो और वीडियो सोशल नेटवर्क पर वायरल कर दी। जिससे मामला चर्चा में आ गया। इस मामले में सीएमओ ने अस्पताल संचालक को दिशा निर्देश दिये हैं, साथी मेडीकल कचरा किसी भी सूरत में नहीं डालने के लिए कहा है। कालोनी निवासी प्रेमपाल और डा. श्रीकृष्ण शरद ने इस मामले को सीएमओ राजीव अग्रवाल व नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को अवगत कराया। प्रेमपाल सिंह की ओर से मौके पर वीडियो व फोटो भी साझा करते हुए समस्या के समाधान की मांग करते हुए बताया कि, मेडीकल कचरा आसपास नाली पर पड़ने से लोगों की सेहत पर असर पड़ेगा और बीमारी फैलने का डर बना रहता है। यह भी पढ़ें- देव हॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.