मोतिहारी, दिसम्बर 8 -- पकड़ीदयाल,निसं। अनुमंडल सभागार में डीएम सौरभ जोरवाल के द्वारा राज्य सरकार द्वारा प्रखंड/अंचल स्तर पर संचालित ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिन्हा व उप विकास आयुक्त डॉ प्रदीप कुमार भी उपस्थित थे। बैठक में ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्रामीण वित्तीय वर्ष 2024-25, 2025-26 की आवास स्वीकृति, आवास पूर्णता, ई के वा ई सी , मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना एवं मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास सहायता योजना में लंबित आवास पूर्णता की समीक्षा की गई। साथ ही कार्यों में एक सप्ताह में प्रगति लाने के लिए निर्देश दिया गया। आवास प्लस, 2024 के माध्यम से सर्वेक्षित नए लाभुकों का सत्यापन कर...