दुमका, जून 17 -- रानेश्वर, प्रतिनिधि। प्रखंड सभागार भवन में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने किया। इस दौरान जिला से प्राप्त विभिन्न योजनाओं की लक्ष्य को लेकर बीडीओ के द्वारा जानकारी उपलब्ध कराया गया। जिसमें मुख्यमंत्री कन्या दान योजना के योग्य लाभुक का आवेदन एवं विवाह निबंधन प्रमाण पत्र दो दिनों के अंदर प्रखंड कार्यालय को उपलब्ध कराने की निर्देश दी गई। वहीं प्रखंड में एक मॉडल सामुदायिक शौचालय बनाने की प्राप्त निर्देश को लेकर कुमीरदहा पंचायत के महेशबथान हटिया परिसर को चिह्नित किया गया। शौचालय निर्माण के लिए सरकारी जमीन उपलब्ध कराने की अनुरोध अंचल अधिकारी से की गई। यह भी पढ़ें- गढ़पुरा प्रखंड के दुनही में प्रस्तावित स्टेडियम निर्माण के लिए भूमि चयन का निर्देश बैठक के दौरान आवास...