आवास योजना में गड़बड़ी पर हुई बड़ी कार्रवाई
भागलपुर, जून 12 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। ग्रामीण आवास योजना (पीएमएवाई-जी) में गड़बड़ी करने वाले कर्मियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। सुल्तानगंज की असियाचक पंचायत से आई एक परिवाद की जांच में मामला सत्य पाए जाने पर डीडीसी ने ग्रामीण आवास सहायक (जीएएस) सरफराज अहमद का अनुबंध रद्द कर दिया है। इसके अलावा गड़बड़ी में सहयोग करने के लिए ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक (जीएपी) मो. कादिर आलम को अर्थदंड दी गई है। कादिर आलम को दो साल तक 25 फीसदी कम मानदेय की राशि भुगतान की जाएगी। डीआरडीए के निदेशक दुर्गा शंकर ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि असियाचक पंचायत के एक ग्रामीण ने परिवाद पत्र में आरोप लगाया कि एक ही परिवार के दो सदस्यों को गलत तरीके से योजना का लाभ दिया गया है। पहले बेटे ने ग्रामीण आवास योजना का लाभ उठाया। फिर उसकी मां ने। एक ही आंगन मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.