बिहारशरीफ, मार्च 20 -- आवास योजना में कमीशनखोरी में वार्ड पार्षद के विरुद्ध एफआईआर हिलसा नगर परिषद के वार्ड-10 का मामला डीएम के आदेश पर आवास सहायक ने करायी प्राथमिकी हिलसा, निज प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री आवास योजना में कथित कमीशनखोरी का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। हिलसा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड-10 के वार्ड पार्षद शैलेन्द्र कुमार के खिलाफ हिलसा थाना में प्राथमिकी करायी गयी है। उनपर योजना की लाभुक सुमन्ता देवी से 30 हजार रुपये कमीशन मांगने व राशि नहीं देने पर काम बंद कराने की धमकी देने का आरोप है। शिकायत मिलने पर प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच करायी थी। डीएम कुंदन कुमार के आदेश पर गठित तीन सदस्यीय जांच समिति ने आरोपों और वायरल वीडियो की जांच की। इसमें वार्ड पार्षद को दोषी पाया गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने कार्रवाई का ...