आवास योजना के सर्वे में अनियमितता का आरोप,जांच की मांग
सोनभद्र, जून 30 -- सोनभद्र,संवाददाता। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के सर्वे एवं सत्यापन में अनियमितता का आरोप लगाते हुए मंगलवार को दुद्धी विकास खंड के ग्राम प्रधानों ने प्रधान संघ अध्यक्ष गुंजा कुशवाहा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन में सर्वे की उच्च स्तरीय जांच कराकर छूटे हुए पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों को योजना का लाभ दिलाने की मांग की गई। प्रधान संघ दुद्धी की अध्यक्ष गुंजा कुशवाहा ने ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि दुद्धी विधानसभा क्षेत्र उत्तर प्रदेश का अंतिम, अति पिछड़ा, वनांचल एवं आदिवासी बहुल क्षेत्र है। यहां अधिकांश परिवार आर्थिक रूप से कमजोर, श्रमिक, वनवासी और आदिवासी वर्ग से हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री आवास योजना उनके लिए सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराने वाली मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.