जहानाबाद, अप्रैल 11 -- आवास योजना एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की हुई समीक्षा जहानाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। डीएम अलंकृता पाण्डेय के निर्देशानुसार डीडीसी डॉ. प्रीति की अध्यक्षता में शनिवार को ग्रामीण विकास से जुड़े अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई । बैठक में अधिकारियों को नए प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत नए सर्वेक्षित परिवारों का वेरिफिकेशन कार्य की समीक्षा और सत्यापन, विभागीय मापदंडों के अनुरूप कार्य पद्धति विकसित करना, मनरेगा के मजदूरी का भुगतान कराते हुए आवास पूर्ण कराने के साथ साथ ग्रामीण आवास योजना और सहायता योजना अन्तर्गत लंबित आवासों को इस माह तक पूर्ण करने जैसे महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। बैठक में डीडीसी ने निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत समीक्षा में नए सर्वेक्षित परिवार...