सिमडेगा, जनवरी 8 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह ने गुरुवार को सप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन कर आम नागरिकों की समस्याएं सुनी। साथ ही ग्रामीणों के समस्याओं की समीक्षा कर संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को त्वरित कारवाई करने के निर्देश दिया। जनता दरबार में आवास योजना का लाभ दिलाने, भूमि के हस्तांतरण एवं बंटवारे पर रोक, धुमकुड़िया भवन निर्माण कार्य के अनुरूप भुगतान कराने की मांग की गई। वहीं जनता दरबार में भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। डीसी ने आवेदनों पर गंभीरता से विचार करते हुए मामलों का नियमानुसार निष्पादन करने का अधिकारियों को निर्देश दिया। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...