आवास योजना : एक साल से दूसरी किस्त का इंतजार, निर्माण सामग्री की कीमतों ने बढ़ाई चिंता
पूर्णिया, जून 6 -- मीरगंज, एक संवाददाता। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर बनाने का सपना संजोए मीरगंज नगर पंचायत के सैकड़ों लाभार्थियों का इंतजार लंबा होता जा रहा है। पहली किस्त मिलने के करीब एक वर्ष बाद भी दूसरी किस्त नहीं मिलने से लाभार्थियों के आवासों का निर्माण कार्य बीच में ही ठप पड़ गया है। इससे लाभार्थियों में नाराजगी और चिंता बढ़ती जा रही है। यह भी पढ़ें- आवास योजना : एक साल से दूसरी किस्त का इंतजार, निर्माण सामग्री की कीमतों ने बढ़ाई चिंतालाभार्थियों की चिंता लाभार्थियों का कहना है कि पहली किस्त की राशि से किसी तरह नींव, दीवार और कुछ हिस्सों का निर्माण कराया गया, लेकिन दूसरी किस्त नहीं मिलने से आगे का काम रुक गया है। कई परिवार अधूरे मकानों में रहने को विवश हैं, जबकि कुछ लाभार्थियों की जियो टैगिंग प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.