कन्नौज, जून 19 -- कन्नौज। गरीब और जरूरतमंद लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने शुक्रवार को जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) की योजनाओं की गहन समीक्षा की। कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने आवास योजनाओं, पीएम स्वनिधि और मलिन बस्ती विकास योजनाओं की प्रगति पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की समीक्षा में सामने आया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत स्वीकृत 10,167 आवासों में से 10,069 पूर्ण हो चुके हैं, जबकि 98 आवास अभी भी निर्माणाधीन हैं। जिलाधिकारी ने शेष आवासों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना-2.0 के तहत प्रथम किश्त प्राप्त कर चुके लाभा...