चतरा, अप्रैल 16 -- चतरा, संवाददाता। जिला प्रशासन, चतरा द्वारा जनकल्याण एवं समावेशी विकास के उद्देश्य से दो महत्वपूर्ण पहल करते हुए सीसीएल चंद्रगुप्त एवं एनटीपीसी टंडवा के साथ अलग-अलग समझौता ज्ञापन (एमओयू) संपन्न किया गया है। सीसीएल चंद्रगुप्त के साथ संपन्न एमओयू के तहत ईटखोरी प्रखंड के 28 वीरहोर परिवारों के आवासों की मरम्मति का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के लिए कुल 28,21,700 रुपये की प्राक्कलित राशि निर्धारित की गई है। इस पहल के माध्यम से विशेष रूप से कमजोर जनजातीय परिवारों को सुरक्षित एवं बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध कराते हुए उनके जीवन स्तर में गुणात्मक सुधार लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह भी पढ़ें- एनटीपीसी और सीसीएल आंगनबाड़ी केंद्र और बिरहोर के आवास मरम्मत पर खर्च करेंगे सवा करोड़ वहीं, एनटीपीसी टंडवा के साथ किए गए एमओयू के अंत...