खगडि़या, मई 9 -- खगड़िया । नगर संवाददाता जिले के आवास बोर्ड व बेला सिमरी में अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार खगड़िया अमनी पथ में आवास बोर्ड के निकट एक अनियंत्रित वाहन से बचने के दौरान बाइक सवार का संतुलन बिगड़ गया और वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे आवास बोर्ड के रहने वाले सिन्टु कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं दूसरी ओर खगड़िया बखरी पथ के बेला सिमरी के निकट एक वृद्ध को बचाने के चक्कर में बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण शुभम कुमार व हिमांशु कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। यह भी पढ़ें- आवास बोर्ड व बेला सिमरी में बाइक दुर्घटना में तीन जख्मी दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...