जमशेदपुर, नवम्बर 30 -- जमशेदपुर। झारखंड आवास बोर्ड के चेयरमैन सह कांग्रेस नेता संजय लाल पासवान के शनिवार को जमशेदपुर पहुंचने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने सर्किट हाउस में स्वागत किया। जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने उन्हें अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ भेंट किया। इस दौरान चेयरमैन से जिलाध्यक्ष की विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। मौके पर रजनीश सिंह, लड्डन खान, आशुतोष सिंह, आशीष मुखी, हरि राम टुडू, कौशल प्रधान, फिरोज खान, मंदीप सिंह व अन्य लोग शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.