रांची, अप्रैल 6 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड राज्य आवास बोर्ड की भूमि पर संचालित दुकानों/प्रतिष्ठानों के खिलाफ रांची नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कड़ी में सोमवार को निगम की ओर से कॉलोनी के आठ प्रमुख मार्गों में सर्वेक्षण के लिए आठ विशेष टीमों का गठन किया गया है। निगम ने सभी संबंधित दुकानदारों व व्यवसाय संचालकों को निर्देश दिया कि आवासीय बोर्ड परिसर में संचालित अपने व्यवसाय को तत्काल बंद करें, अन्यथा उनके खिलाफ विधि के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी स्वयं संबंधित व्यक्ति की होगी। निगम ने यह भी कहा कि आवासीय भूमि/भवन पर संचालित दुकानों/व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का सर्वे व पूर्व में निर्गत सभी ट्रेड लाइसेंसों की विधि-सम्मत तत्काल रद्द किया जाएगा। झारखंड राज्य आवास बोर्ड की भूमि पर नए ट्रेड लाइसेंस निर्गत नही...