आवास प्लस 2.0 के लाभुकों के लिए पंचायत भवन बन्हे में ग्रामसभा आयोजित
चतरा, जून 11 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। सिमरिया प्रखंड अंतर्गत बन्हे पंचायत भवन में अवास प्लस 2.0 के लाभुकों के लिए ग्राम सभा का आयोजन किया गया। आयोजित ग्राम सभा में योजना से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए लाभुकों को आवश्यक जानकारी दी गई तथा उनके सुझाव भी लिए गए। कार्यक्रम में पंचायत के जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। ग्राम सभा में मुखिया सुधीर सिंह, उप मुखिया जीवन सिंह, पंचायत सेवक प्रमोद कुमार सहित पंचायत के सभी वार्ड सदस्य उपस्थित रहे। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने योजना के सफल क्रियान्वयन एवं पात्र लाभुकों तक लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देशलंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.