आवास प्लस सर्वे-2024 के लिए अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
बलरामपुर, जून 11 -- बलरामपुर, संवाददाता। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास प्लस सर्वे-2024 के तहत स्थायी प्रतीक्षा सूची तैयार करने के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद के सभी खंड विकास अधिकारियों, ग्राम पंचायत सचिवों एवं कंप्यूटर ऑपरेटरों ने भाग लिया।प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को सर्वे प्रक्रिया, तकनीकी सॉफ्टवेयर के संचालन व डाटा फीडिंग की शुद्धता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिया कि पात्र परिवारों की स्थायी प्रतीक्षा सूची पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ तैयार की जाए साथ किसी भी पात्र लाभार्थी की अनदेखी न हो। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को आवास उपलब्ध कराना है, इसलिए सर्वे कार्य पूरी जिम्मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.