जामताड़ा, दिसम्बर 13 -- आवास प्लस सर्वे 2.0 से अयोग्य लाभुकों के डिलीशन को लेकर डीसी ने दिए निर्देश जामताड़ा, प्रतिनिधि। कार्यालय प्रकोष्ठ में शुक्रवार को डीसी रवि आनंद ने आवास प्लस सर्वे 2.0 से अयोग्य लाभुकों के डिलीशन हेतु जिला स्तरीय समिति के बैठक की। इस क्रम में उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2024 गृह सर्वेक्षण के दौरान चिन्हित अयोग्य परिवारों को एमआईएस से हटाने के संबंध में विमर्श किया। वहीं बैठक के दौरान समिति द्वारा जानकारी दी गई कि विभागीय निर्देश के आलोक में अयोग्य लाभुकों को हटाने की प्रक्रिया के लिए जिला एवं प्रखंड स्तर पर पदाधिकारी नामित किया गया है। जिनके पर्यवेक्षण एवं निगरानी में आवास प्लस 2024 गृह सर्वेक्षण के दौरान चिन्हित अयोग्य परिवारों को एमआईएस से हटाने का कार्य किया जाएगा। इसके अलावा बैठक क...