आवास प्लस की पात्रता सूची में ग्रामीण दर्ज करा सकेंगे आपत्तियां
सोनभद्र, जून 30 -- सोनभद्र, संवाददाता। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास प्लस सर्वेक्षण-2024 की पात्रता सूची अब ग्राम पंचायतों में आयोजित जन चौपाल के माध्यम से सार्वजनिक रूप से पढ़कर सुनाई जा रही है। ग्रामीण इसमें आपत्तियां भी दर्ज करा सकेंगे। चौपाल का उद्देश्य योजना के वास्तविक एवं पात्र लाभार्थियों का चयन पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ सुनिश्चित करना है। चौपाल में ग्रामीणों को सूची देखने और उस पर आपत्ति दर्ज कराने का भी अवसर दिया जा रहा है। डीएम के निर्देश पर जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में यह प्रक्रिया संचालित की जा रही है। जन चौपाल के दौरान पात्रता सूची ग्रामवासियों के समक्ष पढ़ी जा रही है, ताकि प्रत्येक व्यक्ति सूची का अवलोकन कर सके। यदि किसी नाम को लेकर कोई तथ्यात्मक आपत्ति है तो संबंधित व्यक्ति मौके पर ही अपनी आपत्ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.