गाज़ियाबाद, मार्च 26 -- ट्रांस हिंडन, वरिष्ठ संवाददाता। आवास एवं विकास परिषद की फ्लैटों पर चल रही विशेष छूट योजना का लाभ उठाने के लिए अब केवल चार दिन शेष रह गए हैं। योजना के तहत पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर खरीदारों को 15 फीसदी तक की छूट दी जा रही है। 31 मार्च तक पंजीकरण कराने वालों को यह छूट मिलेगी।परिषद की मंडोला विहार और सिद्धार्थ विहार योजना में करीब चार हजार फ्लैट खाली हैं। मुख्यालय स्तर पर 30 अक्तूबर 2025 को फ्लैट खरीदने पर 15 फीसदी छूट की योजना शुरू की गई थी। योजना के अनुसार 60 दिन के अंदर फ्लैट की कुल कीमत का एकमुश्त भुगतान करने पर 15 फीसदी तक की छूट मिल रही है। वहीं, 61 से 90 दिन में भुगतान करने पर 10 फीसदी की छूट दी जा रही है। सामान्यः 60 दिन में पूर्ण भुगतान पर सिर्फ पांच फीसदी छूट का ही प्रावधान है। शुरुआत में योजना 31 जनवरी त...