देवघर, जून 16 -- देवघर, प्रतिनिधि। बिहार के बांका जिला क्षेत्र के सूईया थाना अंतर्गत हाथीपत्थर गांव में आवास निर्माण को लेकर विवाद में मां-बेटा घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया। ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया। दोनों का इलाज जारी है। घायलों की पहचान हसीना खातून व पुत्र अजहरुद्दीन के रूप में हुई है। घटना के संबंध में अजहरुद्दीन के पिता मोहम्मद रूप ने बताया कि परिवार को सरकारी आवास योजना के तहत मकान स्वीकृत हुआ है। आवास निर्माण का कार्य उनकी पत्नी और पुत्र देख रहे थे। आरोप लगाया कि उसी दौरान पाटीदार लाठी-डंडे के साथ पहुंचे और गाली-ग्लौज करने लगे। यह भी पढ़ें- मारपीट में मां - बेटी के खिलाफ एफआईआर दर्ज विरोध करने पर आरोपितों ने मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में हसीना खातून और अज...