चतरा, दिसम्बर 16 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को सभी पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, पंचायत सहायक और आवास लाभुकों के साथ एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद ने की। बैठक में उन्होंने कहा कि आवास निर्माण कार्य मे रूचि नहीं लेने वाले लाभुकों के विरुद्ध सर्टिफिकेट केस किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वैसे लाभुक जो भुगतान प्राप्त करने के बाद भी आवास पूर्ण नहीं किया है, उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में बीडीओ ने उपस्थित सभी लाभुकों से एक- एक कर उनकी समस्याओं को सुना एवं सभी लाभुकों को सख्त हिदायत दी कि आप डिले आवास का निर्माण कार्य 26 जनवरी 2026 से पूर्व पूर्ण कर ले अन्यथा आप पर सर्टिफिकेट केस की कार्रवाई प्रारंभ कर दी जाएगी। उन्होंने सभी पंचायत सहायक, पंचायत सचिव ए...