मिर्जापुर, जनवरी 10 -- जिगना। क्षेत्र के भैदपुर और सिकरा कला गांवों में शुक्रवार को पंचायत भवनों में आयोजित आवास चौपाल के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं को अपात्र घोषित किए जाने का मामला गरमा गया। नोडल अधिकारी उपायुक्त स्वतः रोजगार रमाशंकर सिंह ने लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए ब्लाकस्तरीय अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। भैदपुर गांव में चौपाल की अध्यक्षता कर रहीं प्रधान प्रिया पांडेय ने बताया कि सर्वे सूची में कुल 32 महिलाओं के नाम शामिल थे, लेकिन जांच के बाद 22 महिलाओं को अपात्र घोषित कर दिया गया। मात्र दस महिलाओं को पात्र पाए जाने पर उपायुक्त ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने विधवा माधुरी देवी का उदाहरण देते हुए कहा कि पति की मृत्यु के दस माह बाद भी वह बच्चों के साथ मड़ई में जीवन यापन कर रही है, फिर भी उसे अपात्र कर दिया...