आवास के लिए अपात्र करने पर दिव्यांग आक्रोशित, फिर जांच की मांग
लखीमपुरखीरी, जून 25 -- राष्ट्रीय दिव्यांग पुनर्वास एवं कल्याण प्रशिक्षण संस्था के तत्वावधान में दिव्यांगजनों की बैठक हुई। इसमें दिव्यांगों को आवास न मिलने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। दिव्यांगों ने आरोप लगाया कि वर्ष 2023 से अब तक अनेक पात्र दिव्यांगजन आवास योजना की सुविधा से वंचित हैं, जबकि उनके आवेदन वर्षों पूर्व जमा किए जा चुके हैं। दिव्यांगजनों का कहना है कि उन्होंने सितंबर और अक्टूबर 2024 में आवेदन जिलाधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत किए थे। संबंधित अधिकारियों द्वारा कार्रवाई के निर्देश भी जारी किए गए, लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हो सका। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि ग्राम स्तर पर विभिन्न औपचारिकताओं और अनावश्यक मांगों के कारण पात्र लोग भी योजना का लाभ पाने से वंचित रह जाते हैं। बैठक में दिव्यांगों ने यह भी कहा कि छह मई 2026 को लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.