बदायूं, अप्रैल 19 -- नगर की रहने वाली एक महिला ने सभासद पर प्रधानमंत्री आवास शहरी दिलाने के नाम पर Rs.30 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है। महिला ने संपूर्ण समाधान दिवस में लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित महिला ने पत्र में बताया कि एक सभासद ने आवास दिलाने के लिएRs.50 हजार की डिमांड की।महिला ने सभासद के लिए उधार लेकर Rs.30 हजार दे दिये और बाकी 20 हजार आवास मिलने पर देने की बात कही। महिला का कहना है किRs.30 हजार देने के कई माह बाद आवास नहीं मिला है। पीड़ित ने जब आरोपी से संपर्क साधा तो उसने रुपये लौटने को मना कर दिया। यह भी पढ़ें- जीविका योजना का प्रतिनिधि बनकर खाते से उड़ा लिए पैसे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...